टाटामारी केशकाल में करोड़ों की लागत से बने वुडन कॉटेज देखरेख के आभाव व पानी की कमी के चलते खंडहर में हो रहे तब्दील ।

महफूज अली/केशकाल–

केशकाल में पहाड़ों के ऊपर स्थित टाटा मारी छत्तीसगढ़ प्रदेश अपितु पूरे भारत देश में पर्यटन स्थल के नाम पर सुप्रसिद्ध होता जा रहा है। प्रदेश के साथ देश के कई प्रदेशों के लोग टाटा मारी पर्यटक स्थल का लुत्फ उठाते नजर आते हैं, दिन प्रतिदिन टाटा मारी में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पर्यटकों की सुविधा के लिए ग्लास हाउस, मिलेट्स कैफे, साथ ही स्व सहायता समूह के द्वारा दो अलग-अलग कैंटीन संचालित की जा रही है। पर्यटकों को लुभाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष कलेक्टर कोंडागांव की पहल पर जिला खनिज न्यास निधि से करोड़ों की लागत से चार वुडन कॉटेज का निर्माण करवाया गया था, फारेस्ट विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर टाटा मारी में पर्यटकों को लुभाने बनाए गए ग्लास हाउस वुडन कॉटेज ,वर्तमान में यह कॉटेज पानी की कमी के चलते खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं हमने जब वुडन कॉटेज का निरीक्षण किया तो हमने पाया कि देखरेख के आभाव एवम पानी की कमी के कारण लोग यहां आने से कतरा रहे हैं वहीं जुलाई 2023 को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक संतराम नेताम के द्वारा उक्त चार कॉटेज का लोकार्पण किया गया था कॉटेज के लोकार्पण को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और कॉटेज में जगह-जगह दरारें एवं लगे पत्थर धसक  चुके हैं वर्तमान में करोड़ों की लागत से बने कॉटेज खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं फॉरेस्ट विभाग को इस और विशेष ध्यान देने की जरूरत है पूर्व में पानी की समस्या के निराकरण के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन वह प्रयास सफल होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें