
महफूज अली/केशकाल–केशकाल नाका चौक से विश्रामपुरी की ओर सिदावंड तक 9 किलोमीटर डामरीकरण का कार्य केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के पहल से पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से ठेकेदार जीएस चंदेल कोंडागांव के द्वारा शुरू किया गया है उक्त सड़क जर्जर अवस्था में पिछले कई महीनो से पड़ी हुई थी जिसे विश्रामपुरी मुख्यालय आने जाने वालों को एवं उड़ीसा से आने वाली गाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था उक्त सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे ,पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने उक्त सड़क का टेंडर निकाला था डामरीकरण कार्य एक ठेकेदार ने प्राप्त किया था किंतु कार्य न शुरू करने के कारण टेंडर निरस्त कर नया टेंडर लगाया गया और नया टेंडर के बाद अब पुनः विश्रामपुरी रोड पर केशकाल से सिदावंड तक डामरीकरण का कार्य शुरू हो चुका है उक्त कार्य एक करोड़ 84 लख रुपए की लागत से कोंडागांव के ठेकेदार जीएस चंदेल के द्वारा करवाया जा रहा है, पूर्व में हमारे चैनल न्यूज सीजी 24 ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था की केशकाल घाट बंद होने के कारण उक्त सड़क को बाईपास सड़क बनाया गया था जिसमें बड़ी-बड़ी गाड़ियां प्रतिदिन चलने से सड़क की हालत जर्जर हो चुकी थी उक्त सड़क पर लगे हुए स्कूलों के बच्चों के ऊपर खतरा मंडरा रहा था, बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण गाड़ियां साइड से बड़ी तेजी से गड्ढे को बचाते हुए निकलती थी, जिसके कारण एक्सीडेंट का खतरा बना रहता था अब सड़क डामरीकरण से आसपास के ग्रामीणों को एवं विश्रामपुरी मुख्यालय को जाने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी।


