बड़ेराजपुर में अगले हफ्ते से सप्ताह में दो बार लगेगा तहसील,जनपद कार्यालय–नीलकंठ टेकाम

महफूज अली/केशकाल– विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े राजपुर के ग्रामीणों से यह वादा किया था कि पुनः बड़े राजपुर में पूर्व की भांति दो दिन के लिए तहसील एवं जनपद कार्यालय आंशिक रूप से लगाया जाएगा । निर्वाचित होने के बाद विधायक नीलकंठ टेकाम  ने इस पर पहल शुरू कर दी है, बड़े राजपुर जनसंपर्क अभियान के दौरान हमारे चैनल ने जब विधायक से सवाल पूछा कि आपके द्वारा किया गया वादा बड़े राजपुर ग्राम में दो दिवसीय तहसील एवं जनपद कार्यालय कब से लगना चालू होगा जवाब में उन्होंने कहा कि, अगले हफ्ते से बड़े राजपुर ग्राम में सप्ताह में दो दिन तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय आंशिक रूप से लगाया जाएगा विधायक के जवाब से बड़े राजपुर ग्रामवासी एवं आसपास के ग्रामों के लोग जिन्हें बड़े राजपुर मुख्यालय विश्रामपुरी काफी दूर पड़ता था एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

अब देखना यह है कि कब से बड़े राजपुर ग्राम में सप्ताह में दो दिवसीय तहसील एवं जनपद कार्यालय लगना चालू होगा वहीं जिला सहकारी बैंक बड़े राजपुर में खोलने के जवाब में विधायक ने कहा कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया से परमिशन के लिए लेटर लिखा गया है जैसे ही परमिशन आ जाती है बड़े राजपुर ग्राम वासियों को विश्रामपुरी जाना नहीं पड़ेगा बड़े राजपुर ग्राम में ही जिला सहकारी बैंक बहुत जल्द खुल जाएगा मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने के सवाल में भी टेकाम साहब ने कहा कि बहुत जल्द बड़े राजपुर क्षेत्र में इंटरनेट की सुविधा बहाल करने के प्रयास किया जा रहा हैं और बहुत जल्द इंटरनेट की सुविधा बड़े राजपुर एवं आसपास के क्षेत्र में पहुंच जाएगी। विधायक निर्वाचित होने के बाद पहले जनसंपर्क दौरा नीलकंठ टेकाम जी का था लोगों के अंदर काफी उत्साह देखने को मिला कलगांव , गाटेपारा,ओंडकपारा, पांडेपारा, बड़े राजपुर, छोटेराजपुर ,मुंडापारा एवं मांडोकिखर गांव में बड़े जोशीले अंदाज में विधायक नीलकंठ टेकाम का स्वागत किया गया वहीं नीलकंठ टेकाम ने महतारी वंदन योजना एवं धान के बोनस की राशि 12 मार्च को मिलने की बात अपने उद्बोधन में कहीं ग्रामीणों ने अपने विधायक को अपने पास देखकर खुलकर बातें की एवं अपनी समस्याओं के लिए आवेदन भी पेश किया विधायक ने समस्त प्राप्त हुए आवेदन के निराकरण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।

Leave a Comment

और पढ़ें