लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका–जनपद सदस्य,सरपंच,पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए बीजेपी में शामिल

महफूज अली/केशकाल/फरसगांव–केशकाल विधानसभा क्षेत्र के फरसगांव ब्लॉक से जनपद सदस्य श्री सुधराम नेताम , सरपंच बढ़गई श्री अशीराम नाग ,लक्ष्मण पदमा ग्राम पटेल कसई फरसगांव ,रामजी बढ़गई सुखदेव पददा कसाई परसगांव ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल।

फारसगांव क्षेत्र के बड़े भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत फरसगांव के नेता प्रतिपक्ष एवं प्रवीण राव वरिष्ठ कार्यकर्ता नगर पंचायत फरसगांव एवं लिम्सू पोटाई वरिष्ठ कार्यकर्ता चिंगनार के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम के निवास में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ज्वाइन की,

  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को विधानसभा केशकाल में बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है सरपंच बढ़गई श्री काशीराम नाग जी से जब पूछा गया कि अपने भारतीय जनता पार्टी क्यों ज्वाइन की तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस में विकास के नाम पर और संगठन के नाम पर मुझे कुछ होता हुआ नजर नहीं आया वहीं नीलकंठ टेकाम जी के साथ पुराने संबंध एवं नीलकंठ टेकाम जी का नेतृत्व को देखते हुए मैंने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है ।आगे भी मुझसे जुड़े हुए बहुत सारे लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, अब देखना यह होगा कि लोकसभा चुनाव में इस क्षतिपूर्ति की भरपाई कांग्रेस पार्टी किस प्रकार करती है ।जब राजेश सोना जी पुर्व नगर पंचायत फरसगांव नेता प्रतिपक्ष से पूछा गया की फरसगांव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वालों का सिलसिला यहीं तक रहेगा या आगे भी जारी रहेगा तो उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और इसके नेता माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केशकाल के लोकप्रिय विधायक  के नेतृत्व में लोग आना चाहते हैं और काम करना पसंद कर रहे हैं यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा फरसगांव क्षेत्र से एवं विधानसभा केशकाल क्षेत्र से आगे भी बहुत सारे लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे ।

प्रवीण राव वरिष्ट बीजेपी नेता फरासगांव जी का कहना है कि एक लंबी सूची बनाकर तैयार है बहुत सारे दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता हमारे संपर्क में है केशकाल के लोकप्रिय विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोकसभा चुनाव से पहले आपको और भी बहुत बड़े नाम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए दिखेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें