बड़ेराजपुर पंचायत में राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए भटक रहे ग्रामीण आज है आखिरी तारीख

महफूज़ अली/बड़ेराजपुर –बादेराजपु ग्राम पंचायत में लगभग 1100 राशन कार्ड धारी है राज्य शासन के निर्देशानुसार राशन कार्ड का आधार से लिंक कर नवीनीकरण करना है जिसकी आखिरी तारीख आज यानी 29 फरवरी 2024 है बड़ेराजपुर ग्राम पंचायत में जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है 9 पारा मिलाकर कुल 1100 हितग्राहियों का राशन कार्ड नवीनीकरण होना है किंतु एक ही ऑपरेटर होने के चलते अब तक  600 से 700 के करीब ही राशन कार्ड का नवीनीकरण हुआ है अभी भी लगभग 400 के करीब राशन कार्डों का नवीनीकरण होना शेष है और इंटरनेट की सुविधा न होने के चलते ग्रामवासी नवीनीकरण को लेकर भटक रहे हैं आज नवीनीकरण न होने की स्थिति में इस माह का राशन नहीं मिलने की बात लैंप्स के द्वारा कही जा रही है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कोंडागांव से एवं राज्य शासन से मांग की है की नवीनीकरण की तारीख बढ़ाई जाए ताकि हितग्राहियों को राशन लेने में सुविधा हो

Leave a Comment

और पढ़ें