अपराध नियंत्रित करने एसडीओपी, टीआई ने केशकाल नगर पंचायत पार्षदों की ली मीटिंग

महफूज़ अली/केशकाल– केशकाल पुलिस एसडीओपी श्री भूपत सिंह धनेश्री एवं केशकाल थाना प्रभारी श्री सौरभ उपाध्याय ने केशकाल नगर में अपराध नियंत्रित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत के केशकाल के पार्षदों की मीटिंग ली एवं मीटिंग में नगर पंचायत के पार्षदों से अपील की अपने वार्ड में अन्यत्र क्षेत्र से आए किराएदार फेरी वाले एवं घुमंतू लोगों की जानकारी पुलिस थाने में उपलब्ध करवाएं साथ ही  मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बारे में थाना के केशकाल को जानकारी उपलब्ध कराएं  इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीओपी केशकाल  के साथ टीआई केशकाल एवं नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष रोशन जमीर खान , उपाध्यक्ष बिहारी लाल शोरी नगर पंचायत केशकाल की सीएमओ सुश्री हंसा ठाकुर एवं पार्षद नवदीप सोनी भूपेश सिन्हा ,अनिल उसेंडी, गीता ध्रुव ,राजा बांधे, एवं अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें