केशकाल बसस्टेंड में टूटी नाली प्लेट की मरम्मत का कार्य शुरू लोगो को मिलेगी राहत

जुनेद पारेख/केशकाल– केसकाल नगर पंचायत के नवीन बस स्टैंड में निर्माण  के तुरंत बाद नाली की ऊपर लगी प्लेट लोड के कारण टूट गई थी जिसके चलते बस स्टैंड के अंदर जाने वाली गाड़ियों और बसों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था पिछले महीनों में आए दिन दुर्घटना उस नाली में होती रही थी अब नगर पंचायत केशकाल ने उस टूटी हुई नाली के प्लेटो के मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है इस मरम्मत के कार्य से बस स्टैंड के अंदर जाने वाली गाड़ियों और बस को राहत मिलेगी पिछले कई महीनों से इस टूटी  प्लेटो  की मरम्मत की मांग लगातार उठ रही थी अब जाकर नगर पंचायत नींद से जागा और मरम्मत का कार्य शुरु करवाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें