युवाओं को दिया जा रहा है निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण सह कैरियर मार्गदर्शन

*युवाओं को दिया जा रहा है निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण सह कैरियर मार्गदर्शन*
कोंडागांव।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का छठवा चरण का शुभारंभ विकासनगर स्टेडियम में हुआ ।जिसमें कोंडागांव, फरसगाँव, माकड़ी, बडेराजपुर, केशकाल, मर्दापाल, धनोरा और अन्य क्षेत्रों के 213 लड़के एवं 154 लड़कियां का पंजीयन हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कलेक्टर कुणाल दुदावत, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जे.पी. पात्रो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया ।तत्पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया । इसके बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक सुब्रत साहा ने विगत 3 वर्षों से चल रहे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दिया और बताया कि अग्निवीर और छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल की भर्ती के लिए प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक विकासनगर स्टेडियम में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण में भाग लेने की शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को हर संभव सहयोग किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने युवाओं को अग्निवीर के लिए अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करने को कहा । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जे.पी. पात्रो ने युवाओं को किसी भी फोर्स में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया । जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम ने युवाओं को प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत करने को कहा । इसके बाद कलेक्टर कुणाल दावत ने गोला फेंक कर ट्रेनिंग का शुभारंभ किया और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कार्यों की सराहना की । इसके बाद बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण किया गया और भारत माता की जय घोष के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सचिव उमेश साहू, संगठन सचिव चेतन वर्मा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सह सचिव रवि ठाकुर, मार्गदर्शक – बी.डी.एन.सिंह, उत्पल बोस, फरसगांव ब्लॉक उपाध्यक्ष बलदेव नेताम, पूर्व सैनिक – बाबूलाल देवांगन, विमल कुमार साहू, पूर्व सैनिक चंद्रहास वर्मा, सेवारत सैनिक – कृष्णा कुमार, हेमलाल मरकाम, सियाराम शोरी, सियाराम मरकाम, कमलेश नेताम, राजस्व अधिकारी दिनेश डे, प्रदेश संरक्षक पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ विश्व प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष शांति फाउंडेशन यतींद्र छोटू सलाम, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ दीपक ठाकुर, समाजसेवी नवीन कोटडिया, माधव लाल सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी केजू नेताम, केकती बर्मन, पुलिस बल के जवान, मेडिकल स्टाफ और कोंडागांव जिला के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें