
विश्रामपुरी/केशकाल– बड़ेराजपुर ब्लाक के निषाद समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जनवरी ग्राम पलना निषाद समाज के सभी लोगों की उपस्तिथि में भक्त गुहा निषादराज जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें नन्हें मुन्हे बच्चों को श्रीरामचन्द माता जानकी एवं लक्ष्मण के वेशभूषा में सजाया गया था, जिन्हें गुहा निषाद द्वारा नाव से पार करते चलित झांकी के रूप में दिखाया गया जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिनके साथ समाज के लोगो नगर के मुख्य मार्ग में शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई।

क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। निषाद समाज के लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होकर भगवान श्रीराम और भक्त गुहा निषादराज की पूजा अर्चना कर जयंती को धूमधाम से मनाया गया वहीं समाज के जिला प्रतिनिधियों के द्वारा समाज उत्थान के लिए सहयोग राशि रूप में दस हजार रूपये राशि चेक माध्यम से विश्रामपुरी निषाद समाज को प्रदाय किया गया
मुख्य अतिथि जिला महा सचिव लोकनाथ निषाद ने उद्बोधन में कहा समाज को एकता में हमारी ताकत होती है हमें समाज के सभी लोग एकजुट रहे वहीं शिक्षा के क्षेत्र में जोर दिया विशिष्ट अतिथि युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धनेन्द्रमणि , सहित महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कुसुमलता निषाद, जिला उपाध्यक्ष सोनसाय , आलम सिंह निषाद ,गेंद लाल निषाद, बिरजू निषाद एव जन प्रतिनिधिगण समाज के पदाधिकारीगण सहित बड़ी निषाद समाज लोग मौजूद रहे


