कोंडागांव: एक ऐसी सड़क जहाँ राहगीर चलने के साथ ही कर रहे है धान की खेती बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले-अब यह खेत बन गया

एक ऐसी सड़क जहाँ राहगीर चलने के साथ ही कर रहे है धान की खेती

बदहाल सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले-अब यह खेत बन गया

कोंडागांव- बदहाल रोड को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले-अब यह खेत बन गया ग्रामीणों ने कच्ची सड़क में धान रोपा लगाया है।मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से लगा हुआ ग्राम पंचायत करंजी के खुटडोबरा गांव जहां के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के मोहताज हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी गांव नहीं पहुंचता है। ऐसे ही एक गांव की बदहाल कच्ची सड़क डीएनके बड़ेकनेरा सड़क से खुटडोबरा गांव की तस्वीर सामने आई है। जिसमें बारिश के समय कच्ची सड़क कीचड़ और दलदल का रूप ले लिया है। इस सड़क से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों से सड़क बनाने मांग की, लेकिन उन्होंने सुनी नहीं। अब ग्रामीणों ने उसी दलदली सड़क पर धान रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किए हैं।

वही दरअसल, यह मामला जिला मुख्यालय से चन्द किलोमीटर दूर बसा खुटडोबरा गांव का है। यहां के ग्रामीण महेश कोर्राम, बुधु राम कोर्राम ,मनसू राम नेताम, ने बताया कि, लंबे समय से पक्की सड़क बनाने की मांग जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से कर रहे थे। इसके बावजूद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इस सड़क को यूं ही जिम्मेदारों ने छोड़ दिया है। कुछ दिन पहले कोंडागांव में लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी, जिसके चलते सड़क की स्थिति दलदल नुमा हो गई। कच्ची सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गई। इसी दलदली सड़क से हरदिन सैकड़ों ग्रामीण समेत स्कूली बच्चे आना-जाना करते हैं। जिन्हें काफी परेशानी होती है।यही कारण है कि गांव के सभी ग्रामीण एकजुट होकर खेत से धान लाए और फिर सभी मिलकर दलदली सड़क में रोपाई कर दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें