
*छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक केशकाल की बैठक संपन्न*
केशकाल। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे रावण भाटा के मंच पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई केशकाल की बैठक अमित मंडावी की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने हेतु ज्ञापन सौंपा जाना प्रस्तावित किया गया। साथ ही 18 जुलाई को होने वाले राजधानी के धरना प्रदर्शन के विषय में चर्चा की गई। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण संकुल वार 1 दिन का अवकाश लेकर राजधानी में जंगी प्रदर्शन करेंगे। एवं आगामी 31 जुलाई के अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल राजधानी रायपुर से फुकेंगे। बताते चलें कि शिक्षकों की मुख्य मांगों में से एक मांग 2018 में संविलियन हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना बहाली के बाद भी भविष्य को लेकर चिंता देखी जा रही है। जहां एक ओर कई शिक्षक आने वाले वर्षों में सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही शिक्षकों में वेतन विसंगति का भी मुद्दा विगत कई वर्षों से लंबित जिस ओर शासन ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। इस बैठक में चंद्र किशोर सलामें, दिनेश टेकाम,मोहित नेताम, सैयद शोएब अली, रोशन हिरवानी, बलराम नाग आदि मौजूद रहे।

