
*वि.स. उपाध्यक्ष जी के पहल से बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मिलने से ग्राम छिंदली की बिटिया की राह हुई आसान।*
*हौसले को मिला सहारा तो खिल उठा चेहरा, छिंदली सरपंच जेठू मरकाम ने दिव्यांग को भेंट की ट्राइसिकल।*
*बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंदली के जनप्रिय सरपंच श्री जेठू मरकाम ने दिव्यांग कु. चिंता नेताम को ट्राइसिकल भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम जी से भेंट कर दिव्यांग कुमारी चिंता नेताम के लिए ट्राईसाईकिल की मांग को विधायक जी के समक्ष रखा था विधायक जी त्वरित समस्या को संज्ञान में लेंकर मोटोराइड ट्राई साइकिल प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग कोंडागांव को पत्र प्रेषित किया था। फलस्वरूप विधायक जी के संवेदनशील पहल एवं अथक प्रयास से आज दिव्यांग कु.चिंता नेताम को बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिला जिसे मेरे द्वारा प्रदान किया गया। सरपंच जेठू राम मरकाम ने आगे कहा की दिव्यांग किसी के तरस के मोहताज नहीं हैं. वे आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और स्वाभिमान के साथ जीना भी चाहते हैं। उन्हें जिस भी सहायता की जरूरत हो बताएं, हर संभव मदद की जाएगी. हम चाहते हैं कि दिव्यांग किसी के मोहताज नहीं रहें. वे स्किल्ड होकर अपना काम करे। बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें हर कामों के लिए परिचालन में सुविधा एवं राह आसान होगी। वही दिव्यांग कुमारी चिंता नेता ने बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम एवं सरपंच जेठू मरकाम के प्रति आभार व्यक्त किया है।*

