*सर्व आदिवासी समाज कल से जन जागरण यात्रा प्रारंभ होगी, अति संवेदनशील ग्राम पंचायत कुदुर से*

सर्व आदिवासी समाज कल से जन जागरण यात्रा प्रारंभ होगी, अति संवेदनशील ग्राम पंचायत कुदुर से

फर्जी जाति बनाकर नौकरी हासिल करने वाले पर कार्रवाई की मांग
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
आज से सर्व आदिवासी समाज के द्वारा अपने संवैधानिक मुद्दों को लेकर जन जागरण यात्रा अति संवेदनशील ग्राम पंचायत कुदुर से प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान फर्जी जाति बनाकर नौकरी हासिल करने वाले पर कार्रवाई की मांग सहित अन्य लंबित मांगों के सम्बन्ध में क्षेत्रिय लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास करगी।छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले संवैधानिक लंबित मांगों के साथ ही फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाकर नौकरी हासिल करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत कुदुर से प्रारंभ किया जाएगा। सर्व आदिवासी समाज के युवा अपनी मांगों को लेकर संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत कुदुर से प्रारंभ होगी जन जागरण यात्रा।जन जागरण यात्रा दल को नेतृत्व सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बगाराम सोढ़ी, पनकू नेताम, जीवन नाग, धनीराम सोरी, रामनाथ नाग के द्वारा किया जा रहा है। पदयात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे, यह ग्राम पंचायत कुदुर से प्रारंभ होगी और देर शाम ग्राम मटवाल पहुंचेगी। इस पद यात्रा में कोंडागांव जिले के माकड़ी, बड़ेराजपुर, केशकाल, फरसगांव कोंडागांव पांचों ब्लाक में पदयात्रा पहुंचेगी और अपनी मांगों को लेकर लोगों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाएगी, जिससे अन्य आदिवासी भाई बहनों आंदोलन के समझ पाएंगे। साथ ही 8 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व से ही सरकार वा राज्य शासन द्वारा मांगों को पूरा नहीं कर रही है, जिसके लिए पांचों ब्लॉक में सर्व आदिवासी भाइयों और बहनों को इस बारे में जानकारी व जागरूकता लाने ताकि वह भी बड़ी संख्या में मांगों को लेकर राज्य सरकार को घेरने का काम करेंगे ताकि भविष्य में हमारी मांग राज्य सरकार द्वारा सुनकर सुने और मांग पूरी करें। इसी को लेकर लगा यह जन जागरण यात्रा निकलेगी।सर्व आदिवासी समाज के जन जागरण यात्रा के मुद्दे 1 पांचवी अनुसूची के संबंध प्रचार-प्रसार, 2 पेसा नियम 2022 में संशोधन, 3 खनिज उत्खनन उद्योग के तहत ग्राम सभा के दायित्व का प्रचार-प्रसार, 4 वन अधिकार मान्यता कानून 2006 के अनुपालन में प्रचार-प्रसार, 5 शासकीय सेवा में राज्य स्तरीय सेवा एवं उच्च शिक्षा में 32 प्रतिषत आरक्षण पर प्रचार-प्रसार, 6 बस्तर के आदिवासी समुदाय के समग्र विकास पर प्रचार प्रसार, 7 अनुसूचित क्षेत्र बस्तर में अनुच्छेद 243 य, ग के अनुपालन पर प्रचार-प्रसार, 8 राष्ट्रीय जनगणना (एनपीआर) 2023 के संबंध में प्रचार-प्रसार के मुद्दे शामिल हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें