
*मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा का दिया जा रहा प्रशिक्षण*

केशकाल – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजनाअधिकारी समग्र शिक्षा जिला कोण्डागांव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के तहत सुरक्षित जीने , अध्ययन करने , विकास करने के अधिकार मुहैया कराने ,घर से स्कूल, स्कूल से घर तक विभिन्न विपदाओं का बच्चों के जीवन में पढ़ने वाले कुप्रभाव को कम करने के उद्देश्य से विकास खण्ड के प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारंभ 22 मार्च 2023 को बी. आर. सी. भवन के सभा कक्ष में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रभु लाल केमरो ,खण्ड स्रोत समन्वयक श्री प्रकाश साहू , सीएसी सैयद शुएब अली, मास्टर ट्रेनर श्री संतोष वर्मा ,श्री राजेश शोरी, श्री डी. पी. साहू एवं पूरे विकास खण्ड के माध्यमिक, हाई, हायर सेकेण्डरी के शिक्षकों की उपस्थिति आरम्भ हुआ। प्रशिक्षण में विद्यालय आपदा प्रबंधन के गठन/पुनर्गठन की प्रक्रिया, सुरक्षित शनिवार के तहत चिन्हित 48 विपदाओं पर चर्चा व मॉक ड्रिल, बच्चों को उनके परिवेश के आसपास पाए जाने वाले विपदाओं की पहचान करने की प्रकिया, आपदा, विपदा व जोखिम की समझ, विभिन्न प्रकार के बचाव के उपाय जैसे- टू हैंड ,थ्री हैंड, फोर हैंड कैरी, पुट ऑन बैक, ,रीफ नॉट, क्लो हिच ,पट्टियों के प्रकार व उपयोगिता, अग्नि शामक यंत्र की उपयोगिता व कार्यविधि, सड़क सुरक्षा , पॉक्सो एक्ट जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। राज्य सरकार का सरहनीय कार्यक्रम, जिसमे आपदाओं विपदाओं से सफलता पूर्वक समुदाय की सुरक्षा करने की लाजवाब तकनीक विद्यालय से ,बच्चों के द्वारा समुदाय तक पहुँचेगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों व समुदाय में जागरूकता, संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं राज्य में आपदा एवं विपदा से सुरक्षा की संस्कृति का विकास होगा।

