
*छिंदली में 8वीं,10वीं,12वीं में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किये छात्र-छात्राओं को सरपंच द्वारा पुरुस्कार दिया गया*

जिला कोंडागांव विकासखंड बडेराजपुर के ग्राम छिंदली में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री जेठूराम मरकाम ने उद्बोधन में कहा की विदाई का दिन दुःख का दिन होता है,क्योंकि जिस तरह हम घर परिवार की तरह एक संस्था में रहते हैं और वहीं एक दिन ऐसा आता जब उस कक्षा को पास कर आगे बढ़ने के लिए उस संस्था से विदा होते हैं।लेकिन विदा होकर ये न सोचें कि हमारा इस संस्था से रिश्ता टूट गया बल्कि आप सब अपने लक्ष्य को पूरा कर अपने संस्था व परिवार का नाम रोशन करें यह संस्था आपके लिए हमेशा खुला रहेगा,अगर आप लोग के पढ़ाई के लिए कोई दिक्कत होता है तो मैं तत्काल सहयोग करूँगा, आप सभी बच्चों से आशा करता हूँ कि खूब मेहनत करो और अपने लक्ष्य को पूरा करो आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।इस मौके पर ग्राम पंचायत स्तर के प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरुष्कार वितरण किया गया जिसमें कक्षा 10वीं से चिंता नेताम ने 87.5 प्रतिशत लाने पर पांच हजार,कक्षा 8 वीं में 80 प्रतिशत प्रथम स्थान लाने पर नीलू राम मरकाम को 1500 रुपये व मोनिका मरकाम को द्वितीय स्थान आने पर 1000 रूपये दिया गया।इस दौरान जनपद सदस्य घस्सू राम नेताम,पंच व शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।

