वंदना कावडे का बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में चयन हो जाने पर कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।

दिनांक 20 दिसंबर 2022 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में प्रशिक्षण ले रही युवती वंदना कावडे का बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में चयन हो जाने पर कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।


वंदना कावड़े ने बताया कि पूर्व सैनिकों के द्वारा उन्हें जो प्रशिक्षण दिया गया उससे उन्हें काफी मदद मिली और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स में चयन होने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सुरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, सह सचिव रवि ठाकुर और वंदना कावड़े की माता और बहन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें