राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राष्ट्रपति भवन भेंट की

रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राष्ट्रपति भवन भेंट की

राष्ट्रपति मुर्मु को प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा जनवरी माह मे प्रदेश के नागार्जुन महाविद्यालय के स्थापना 75वे ‘हीरक जयंती समारोह’, एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह तथा आदिवासी शिव संस्कृति समिति,द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।

राष्ट्रपति मुर्मु को राजभवन की त्रैमासिक पत्रिका ‘एक आशा’ की प्रति भी भेंट की और राजभवन सचिवालय की नवाचार संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया।

राष्ट्रपति मुर्मु का शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें