*केशकाल में भगवाधारी ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया-चिराग उपाध्याय*

केशकाल :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भगवा धारियों को गुंडा कहने पर मंगलवार को केशकाल के भगवाधारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया..|
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में सोमवार को भगवाधारियों के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिस पर पूरे प्रदेश में आक्रोश बना हुआ है इसी कड़ी में केशकाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन करते हुए विरोध किया..|
इस अवसर पर बजरंग दल एवं नवभारत के प्रतिनिधि के नीरज अग्निहोत्री ने कहां की यह दुर्भाग्यपूर्ण बयान है इससे हम भगवा धारियों को दुख पहुंचा है हम इसका विरोध करते हैं..|

पत्रकार चिराग उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का विरोध करते हुए कहा कि हमारा ही वोट पाकर हमारा ही विरोध करना समझ से परे है, उनके पिता ब्राह्मणों का विरोध करते हैं इस पर तो उनके सरकार में पदाधिकारी विकास उपाध्याय एवं अन्य ब्राह्मणों को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए ..|

इस अवसर पर नीरज अग्निहोत्री, चिराग उपाध्याय, संतोष नाग, लेखु, विक्की सोनवानी, किस्मत नाग नरेंद्र सेठिया, विक्रम द्विवेदी, मनीष सलाम, संजू पांडे, इत्यादि उपस्थित रहे..|

Leave a Comment

और पढ़ें