


पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस
प्रति वर्ष की भांति इस बार भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई कोंडागाँव के द्वारा नगर में स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष विजय दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम थाना प्रभारी कोंडागांव भीमसेन यादव ने दीप प्रज्वलित कर भारतमाता के छायाचित्र में पुष्पमाला चढ़ाया गया इसके बाद सभी पूर्व सैनिको एक एक करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद भारत माता की जय, वन्दे मातरम और शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए गए और वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने बताया कि 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के अवसर पर विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। इसके बाद 1971 की जीत की खुशी में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सुरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सचिव उमेश साहू, संगठन सचिव चेतन वर्मा, सह सचिव रवि ठाकुर, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और आम नागरिक उपस्थित रहे।

