16 दिसंबर से संपन्न होगा सातगांव में राज्य स्तरीय पावन श्रीरामकथा एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन

16 दिसंबर से संपन्न होगा सातगांव में राज्य स्तरीय पावन श्रीरामकथा एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन :-विकासखंड कोंडागांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत सातगांव में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय पावन श्री रामकथा एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन दिनांक 16 दिसंबर से 18 दिसंबर की तिथि में संपन्न होने जा रहा है । उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष संपन्न होने वाले सातगांव के इस विशाल आध्यात्मिक अनुष्ठान में छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति लब्ध मानस पुत्रों के मानस मंडलीओं का आगमन होता है अतः इस पावन ज्ञान गंगा में बड़े ही श्रद्धा के साथ बस्तर भर से श्रद्धालुजनों का आगमन होता है कार्यक्रम को लेकर के क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों में काफी उत्साह है ।आयोजन समिति द्वारा आयोजन की पूर्ण तैयारी संपन्न हो चुका है । 16 दिसंबर को मंगल कलशों की पूजन अर्चन के पश्चात विशाल शोभायात्रा निकालकर ग्राम का परिक्रमा किया जाएगा उसके पश्चात प्रभु श्रीराम के आदर्शों को व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण एवं युग निर्माण के निमित्त जन जन तक पहुंचाने के लिए व्यास मंच से अविरल कथा का प्रवाह बहता रहेगा । इस कार्यक्रम में समस्त भक्त जनों के लिए माता जानकी अन्नपूर्णा भोजनालय में भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया जाता है । समाज के विज्ञजनों ,भक्त गणों एवं प्रबुद्ध जनों ,विभिन्न आध्यात्मिक संगठनों एवं हर वर्ग में इस आयोजन को लेकर के काफी उत्साह है जिसे सफल बनाने आयोजन समिति द्वारा तन मन धन से पूरी समर्पण के साथ कोंडागांव जिले के अंतर्गत जन जन तक राम रथ के माध्यम से आमंत्रण दिया जा रहा है ।

Leave a Comment

और पढ़ें