दुर्ग भिलाई बिग ब्रेकिंग

अधूरे फ्लाई ओवर ब्रिज से गिरी कार व बाइक
बाइक चालक पति पत्नी की मौके पर मौत,
अधूरे ब्रिज होने के बाद भी नहीं लगा था बेरीकेट्स

इमरान पारेख कि खबर

दुर्ग जिले में एक बडी़ खबर कुमारी के पास यहां एनएच 53 में बन ओवर ब्रिज से एक बाइक व कार नीचे गिर गए। इससे बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर है। कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मामला देर रात का है। कुम्हारी ओवर ब्रिज अभी अर्ध निर्मित है। यहां एक साइड के ब्रिज को हल्के वाहन के लिए खोला गया है और दूसरे तरफ में काम चल रहा है। ब्रिज निर्माण करताओं ने दूसरे साइड के ब्रिज में न जाने के लिे बेरीकेट्स नहीं लगाए हैं। इससे एक बाइक सवार व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ रांग साइड के ब्रिज में चढ़ गया। वह रात के अंधेरे में सीधे चला गया। अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक चालक बाइक सहित नीचे जा गिरा। बाइक चालक 48 नंबर पिलर में अटक गया। वहीं उसकी पत्नी और बीटी नीचे आ गए। इस दुर्घटना में बाइक चालक और उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी की गहरी चोटें आई हैं। उसका उपचार चल रहा है।
48 नंबर पिलर के पास से ही नीचे गिरी कार
बाइक सवार के ब्रिज से नीचे आने के कुछ देर बात ही एक कार चालक तेजी से आया और अधूरे ब्रिज के चलते सीधे नीचे सड़क में जा गिरा। गनीमत यह रही कि पत्थर से टकाने के चलते कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कुम्हारी पुलिस के मुताबिक ब्रिज अभी अधूरा है। इसके बाद भी वहां न तो कोई बैरियर बनाया गया है और न डायवर्सन किया गया है। इससे लोग अधूरे ब्रिज में जा रहे हैं। ठंड में कुहरा के चलते अधूरा ब्रिज दिखाई नहीं दे रहा और लोग उससे गिर रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
दूर से देखने में लगता कंप्लीट हो गया है ब्रिज
49.26 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 800 मीटर लंबा कुम्हारी फ्लाई ओवर 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ब्रिज के शुरूआती प्वाइंट देखा जाए तो यह ऐसा लगता है कि पूरा कंप्लीट हो चुका है, लेकिन आग एक साइड के ब्रिज में काम जारी है। ब्रिज निर्माण कर्ताओं की लापरवाही यह सामने आई है कि निर्माणाधीन ब्रिज में इन्होंने कोई डिवाइडर या बेरीकेट्स नहीं लगाया, जिससे वाहन उस तरफ न जा पाएं।

वह इस मामले पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया है

Leave a Comment

और पढ़ें