
जिला कोंडागाँव ( छत्तीसगढ़ )
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रुपये की सहायता
इमरान पारेख कि खबर 
कोंडागाँव- कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 – 4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 7 वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत केशकाल तहसील अंतर्गत सुरडोंगर निवासी श्रीमती राजेश्वरी वेदव्यास पति स्वर्गीय वासुदेव वेदव्यास, जामगांव निवासी श्रीमती कमलाबाई यादव पति स्वर्गीय भगतराम यादव और बड़ेराजपुर तहसील अंतर्गत मचली निवासी श्रीमती पिसोबाई पति स्वर्गीय कतरूराम प्रत्येक को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। वहीं कोंडागाँव तहसील के घोड़ागांव निवासी श्रीमती चंदनी कश्यप पति रमेश कश्यप एवं रमेश कश्यप पिता लक्ष्मण कश्यप और फरसगांव तहसील अंतर्गत कुल्हाड़गांव निवासी श्रीमती हिरोबाई मरकाम पति दिनेश मरकाम एवं दिनेश मरकाम पिता कंगालूराम मरकाम को सयुंक्त रूप से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तान्तरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गए हैं।

