
जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़)
स्वरोजगार योजनान्तर्गत 15 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमन्त्रित
इमरान पारेख कि खबर
कोंडागांव- जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कोंडागाँव द्वारा स्वरोजगार योजनान्तर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 15 दिसम्बर 2022 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किया गया है। जिसके तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्व सहायता समूहों से सेवा क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र के लिए सहित अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तिगत लाभार्थियों से गुड्स कैरियर योजना, टर्म लोन योजनान्तर्गत कृषि क्षेत्र तथा उद्योग क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किया गया है। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होना चाहिए। वहीं परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिये। इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए कलेक्टोरेट कोंडागाँव के कक्ष नम्बर 80 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रतिपूरित करने सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत तिथि तक जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ तहसीलदार से प्रदत्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि की छायाप्रति सलंग्न करना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए उपरोक्त कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।

