विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 82 केशकाल के निर्वाचक नामावली का आरम्भिक प्रकाशन

जिला कोंडागाँव ( छत्तीसगढ़ )

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 82 केशकाल के निर्वाचक नामावली का आरम्भिक प्रकाशन

8 दिसम्बर तक मतदान केंद्रों पर दावा- आपत्ति आमन्त्रित

नाम जोड़ने एवं विलोपन के लिये प्राप्त किये जायेंगे आवेदन

– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा नये युवा मतदाताओं तथा अन्य पात्र मतदाताओं के पंजीयन हेतु अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 82 केशकाल के निर्वाचक नामावली का आरम्भिक प्रकाशन मतदान केंद्रों में कर दिया गया है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी मतदान केंद्रों पर 8 दिसम्बर 2022 तक दावा- आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। इस दौरान मतदान केंद्रों में अभिविहीत अधिकारी कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहेंगे जिनके पास दावा-आपत्ति सम्बन्धी अभ्यावेदन जमा किया जा सकता है। इसके साथ ही 13 नवम्बर,19 नवम्बर और 20 नवम्बर 2022 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। उक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा विशेष शिविर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये फार्म-6, स्थानांतरण-विवाह एवं मृत्यु की स्थिति में नाम विलोपन हेतु फार्म-7 और मतदाता सूची में नाम,पता, लिंग इत्यादि सुधार करने के लिए फार्म-8 भरकर अभिविहीत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी केशकाल द्वारा अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं तथा अन्य सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन करने अथवा नाम, पता, लिंग इत्यादि संशोधन के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान कर अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने में सहभागी बनें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 8 दिसम्बर तक बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित मतदान केंद्र के घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जायेगा। मतदाता सूची में उक्त कार्यवाही सम्बन्धी प्रक्रिया www.nvsp.in पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें