
*विकास खंड स्तर ओलंपिक का ऐतिहासिक आयोजन
*……… केसकाल ! छत्तीसगढ़ ओलंपिक 2022 का सफल आयोजन ग्राम अमोडा के पावन भूमि पर 3 दिवस के शानदार आयोजन के साथ संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन श्री देव चंद मतलाम अध्यक्ष जिला पन्चायत कोडागांव ने कर सभी खिलाडीयो को खिलाड़ी भावना से खेलने की अपील की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और केस काल विधानसभा के लोक प्रिय विधायक संत राम नेताम ने अपने सैकड़ो समर्थक के साथ लगभग 200 गाडियो के साथ पहुँच कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.. इस अवसर पर विधायक महोदय ने सर्वप्रथम प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की गलियो मे खेले जा रहे खेलो को ग्राम पंचायत स्तर से विकास खण्ड उसके बाद जिला और राज्य स्तर पर भव्य रूप से सम्पन्न कराने का जो निर्देश प्रसारित किया है वह सराहनीय है… मै सरकार की दिन प्रतिदिन बनने वाली योजना का स्वागत अभिनन्दन करता है आज अमोडा के जनपद सदस्य रति राम मरकाम जनपद सदस्य और सरपंच हीरा सिंह नेताम को बधाई देता है कि इस स्थान पर आपने इतना बड़ा सफल आयोजन कराया। छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपनी योजना का लाभ हमेशा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है …मै इस आयोजन से जुड़े सभी ग्रामीण, जन, अधिकारीगण, कर्मचारीयो को साधुवाद देता हू!… इस भव्यता पूर्ण समारोह मे रति राम मरकाम जनपद सदस्य, हीरा सिंह नेताम सरपंच, सगीर अहमद कुरैशी सदस्य उर्दू अकादमी, विजय लागडे , धन्नू राम मरकाम, दानी राम मरकाम, गोमा सोरी, आनदी राणा, सालिक जयसवाल हीरा लाल नेताम, यूनुस पारेख, मनोज तिवारी,नरेंद्र जैन, श्री पाल कटारिया,शुभम राणा, चक्की कटारिया,नरेश नेताम, आशा राम दीवान,बशी राम मरकाम, अशु पटेल आदि उपस्थित रहे ! 3 दिवस की प्रतियोगिता मे 690 पुरस्कार 84 प्रकार के विजयी खिलाडीयो को वितरित किये गये। शील्ड क्रमश 0 से 18 वर्ष के पुरुष वर्ग में कबड्डी मे बहीगांव, खो-खो मे ईरागांव, 18 से 40 वर्ष में कबड्डी मे अरडी खो खो मे अड़ेगा, महिला वर्ग 0 से 18 वर्ष कबड्डी और खो खो मे खाले मुरवेड, 18 से 40 वर्ष कबड्डी मे अड़ेगा, खो खो मे कोहकामेटा, 40 से अधिक वर्ष मे कबड्डी मे खाले मुरवेड, खो खो मे अड़ेगा, रस्सा खीच मे क्रमश खाले मुरवेड, अरडी, अड़ेगा को शील्ड प्रदान किया गया। सभी खेलो मे दोनो ही वर्गो मे तीन स्तर पर अक तालिका के आधार पर प्रथम 101अक अड़ेगा, द्वितीय 61 अक बहीगांव, तृतीय ईरा गांव 57 अक चतुर्थ 54 अक खाले मुरवेड रहे। सचिव प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश्वर महापात्र ने प्रस्तुत किया। खेल महोत्सव को सफल बनाने मे अनुविभागीय अधिकारी एस एल सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे,मुख्य कार्य पालन अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी प्रभु राम कैमरो, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे,भूपेंद्र नाग,हरिकेश साहू, हरीश मंडावी, रमेश नेताम, शेष मरकाम, ओमप्रकाश मरकाम, मनोहर कैमरो,के एस मरापी, महेश धरत, श्यामलाल कोर्राम, सहदेव मरकाम, सरिता नेताम, रेखा राणा,दीप्ती ठाकुर, शामो शोरी, सुखदेव नेताम, सुनील यादव , पूखराज पाठक , संतोष वर्मा पी आर नाग, मनी राम कुजाम, भीखम पटेल, गजानन पटेल, का सहयोग सराहनीय रहा। प्रतिदिन खेलो की उद्घोषणा रोशन हिरवानी, राजेश शोरी, विवेक श्रीवास्तव ने किया तो मुख्य मंच का संचालन प्रकास साहू बी आर सी और व्याख्याता लोकेश गायकवाड़ ने किया!

