भाजयूमो मण्डल केशकाल के तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया*

*भाजयूमो मण्डल केशकाल के तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया*
इमरान पारेख कि खबर
केशकाल – आज प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में जगह-जगह पर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया है इसी तारम्य में आज भाजपा मंडल युवा मोर्चा द्वारा केशकाल के स्थानीय बस स्टेशन पहुंच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया ज्ञात हो कि लगातार छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पड़ रहे हैं
भाजपा के वरिष्ठ संतोष कटारिया ने बताया कि लगातार ईडी का छापा पड़ रहा है जहां करोड़ों रुपए की राशि सामने आ रही है साथ ही हीरे जेवरात भी भारी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं प्रदेश के इस घोटाले के सरकार में प्रसासनिक अधिकारियों के घरों से पैसा निकल रहा है जो कि प्रदेश के लिए शर्म की बात है भुपेश बघेल की इस घोटाले वाली सरकार में समय समय पर भरस्टाचार हो रहा है आने वाला समय प्रदेश कि जनता इसका जवाब देगा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कटारिया , मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी , धनराज मालू , राजकिशोर राठी , नारायण ठाकुर , भूपेश चंद्रकार , अजय मिश्रा , नवदीप सोनी , वीरेंद्र बघेल, भूपेश सिन्हा , मनोज गोयल , मनीष राठी , मनोज गुप्ता , ललित शर्मा , प्रफुल्ल शर्मा , आकाश सोनी , सोनू कश्यप , जावेद मेमन , राजेश मरकाम , दिलीप मण्डावी , मुरारी मण्डावी , सहित अन्य लोग उपस्थित हुए

Leave a Comment

और पढ़ें