
इमरान पारेख कि खबर
*अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं से प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*
*कोण्डागांव, 13 अक्टूबर 2022/*आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत उक्त वर्ग के छात्र-छात्राओं से प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति हेतु नवीन एवं नवीनीकरण संबंधी ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत् प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 15 अक्टूबर 2022 तक और पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

