प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने पतोड़ा में किया शहीद शिवलाल नेताम जी के प्रतिमा का अनावरण*

इमरान पारेख कि खबर
*प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने पतोड़ा में किया शहीद शिवलाल नेताम जी के प्रतिमा का अनावरण*
*माध्यमिक शाला पतोड़ा का नामकरण शहीद शिवलाल नेताम के नाम पर करने की घोषणा*
*राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने सांसद निधि से उद्यान विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा*

कोण्डागांव, 13 अक्टूबर 2022/प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला कोण्डागांव श्री कवासी लखमा ने जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत पतोड़ा में शहीद शिवलाल नेताम जी के प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होने माध्यमिक शाला पतोड़ा का नामकरण शहीद शिवलाल नेताम के नाम पर करने की घोषणा की। ज्ञातव्य है कि शहीद शिवलाल नेताम ने सन् 2003 मंे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित होकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दी, इस दौरान जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 07 अप्रेल 2020 को कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हो गए।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने देश सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि पतोड़ा के बेटे ने जम्मू कश्मीर में देश सेवा करते हुए प्राण न्योछावर कर दिया। जिससे इस गांव, अंचल सहित पूरे प्रदेश को गर्व है। इसे ध्यान रखते हुए गांव के माध्यमिक शाला का नाम अब शहीद शिवलाल नेताम माध्यमिक शाला पतोड़ा होगा। जिससे इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही इस ईलाके के युवाओं को देश सेवा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होने शहीद शिवलाल नेताम जी के प्रतिमा परिसर में वृक्षोरोपण, पेयजल की व्यवस्था ईत्यादि हेतु त्वरित पहल करने आश्वस्त किया। वहीं मांझी आठगांव स्थित नदी में पुल निर्माण एवं भंडारसिवनी में देवगुड़ी निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि अब बस्तर बदल रहा है बस्तर अंचल में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के सहयोग से सुरक्षा, शांति और विकास को एक नई दिशा मिली है। राज्य सरकार ने बस्तर में शांति और अमन-चैन स्थापित करने सहित विकास के लिए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की व्यापक सहभागिता तथा स्थानीय जवानों की देश सेवा के प्रति ललक को मद्देनजर रखकर बस्तर फाइटर्स में 2100 जवानों की भर्ती की है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की सेवा करते हुए बहुत कम आयु मंे शहीद शिवलाल नेताम के संर्घषमय गाथा से क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा करने प्रेरणा मिल रही है। जिससे बड़ी संख्या में युवा सेना तथा अर्द्वसैनिक बलों में सेवाएं देने आगे आ रहे हैं। उन्होने इस मौके पर शहीद शिवलाल नेताम जी के प्रतिमा परिसर में उद्यान विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपए सांसद निधि से प्रदान करने की घोषणा की इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में शहीद शिवलाल नेताम के देश सेवा को रेखांकित किया। आरंभ में लोक नरतक दलों ने बाजे-गाजे के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वहीं अतिथियों और अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने शहीद शिवलाल नेताम के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीआरपीएफ के कंमाडेंट श्री भावेश चौधरी ने शहीद शिवलाल नेताम की धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता नेताम को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री शिवलाल मण्डावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीश कुमारी चनाप, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश दुग्गा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल तथा जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें