
इमरान पारेख कि खबर 

*संकुल स्तर पर बालिका दिवस मनाया गया*
केशकाल।बालिका दिवस के अवसर पर विकासखंड केशकाल अंतर्गत संकुल केंद्र कोहकामेटा के समस्त प्राथमिक माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल में उल्लास पूर्ण रूप से बालिका दिवस मनाया गया। बालिका दिवस में 1 दिन के प्रिंसिपल प्रधान पाठक व हेड टीचर के रूप में शाला की बालिका को इस पद से सुशोभित किया गया इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे चित्रकला निबंध प्रतियोगिता दौड़ कबड्डी रस्सी कूद आदि खेल आयोजित किए गए। बालिका दिवस पर बालिकाओं के उत्थान एवं शिक्षा में अग्रसर होने हेतु प्रत्येक संस्था के प्रमुख द्वारा उद्बोधन दिया गया ।संकुल प्राचार्य श्री शोभाराम सिन्हा एवं समन्वयक सैयद शोएब अली द्वारा बालिका दिवस पर अपने कार्य क्षेत्र के सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।

