नवाखाई पर्व पर पूर्व कलेक्टर एवं गोंडवाना समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीलकण्ठ टेकाम को कुंए वासियों ने की जोशिला स्वागत

इमरान पारेख कि खबर…….
नवाखाई पर्व पर बुढ़ादेव की पूजा अर्चना कर कुंए मे कबड्डी प्रतियोगिता के साथ धूम-धाम से मनाया गया- सगबती मण्डावी सरपंच कुंए
नवाखाई पर्व पर पूर्व कलेक्टर एवं गोंडवाना समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीलकण्ठ टेकाम को कुंए वासियों ने की जोशिला स्वागत


केशकाल- कोण्डागांव जिला सहित सम्पूर्ण प्रदेश में नया धान फसल आने की खुशी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष 2022 को नवा खाई पर्व के नाम से शहर से लेकर ग्रामीणोजनो ने धूम-धाम से कबड्डी प्रतियोगिता से लेकर आदिवासी नृत्य के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नवा खाई पर्व धूम-धाम से मनाया गया है। इस कडी में विकासखण्ड केशकाल अन्तर्गत ग्राम कुंए में आस-पास पंचायत के सहयोग से नवाखाई पर्व के तहत कबड्डी प्रतियोगिता रखा गया था I कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते गांव के सरपंच श्रीमति सगाबती मण्डावी एवं इनके पति गुरूचरण मण्डावी ने मिडिया को जानकारी देते बताया कि नवाखाई पर्व पर प्राप्त नया धान फसल बीज को आदिदेव बुढ़ादेव को विधिवत अर्पण कर पूजा अर्चना के उपरान्त क्षेत्रवासियों द्वारा उसी नया अनाज से बने भोजन को परिवारजनों के साथ बैठकर हसी-खुशी सेवन किया गया , इस अवसर पर वनांचल कुंए में गोण्डवाना समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम का गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्य अतिथि टेकाम जी का मांदरी नृत्य से जोशिला स्वागत किया गया तत्पश्चात क्षेत्र के युवा वर्ग द्वारा ग्राम पंचायत माड़गांव, कुंए, रावबेड़ा, होनहेड़ तथा उमरादाह पंचायत के सरपंच एवं पंचगण लोगो के साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का त्यौहार के साथ भरपूर मनोरंजन उठाने का अवसर मिला इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम द्वारा क्षेत्रवासियों को नवाखाई पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिए युवा खिलाडियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये। वनांचल क्षेत्र कुंए में नवाखाई पर्व धूम-धाम से हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें