केशकाल घाट में हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के ड्राइवर के साथ हुई मारपीट के मामले पकड़ा तूल।

केशकाल घाट में हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के ड्राइवर के साथ हुई मारपीट के मामले पकड़ा तूल।
इमरान पारेख मोबाइल 7389472222 जिला कोंडागांव
केशकाल घाट में बीते दिनों लौह अयस्क से भरा हुआ ट्रक पलट गया था जिसके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई थी यह मामला तब तूल पकड़ा जब जगदलपुर गीदम मार्ग को ट्रक यूनियन संघ ने जाम कर दिया इस दौरान पता चला के केशकाल घाट में कुछ लोगों के द्वारा ट्रक के ड्राइवर के साथ गंभीर मारपीट की गई थी जिसका वीडियो भी बाद में खूब वायरल हुआ हालांकि जगदलपुर गीदम मार्ग को पुलिस ने तत्काल चालू करवा लिया लेकिन केशकाल घाट में घटी मारपीट की यह घटना तूल पकड़ते जा रही है ट्रक ड्राइवर यूनियन संघ ने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। केशकाल के एसडीओपी श्री भूपत सिंह धनेश्वरी ने कहा है की दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक नशे की हालत में था। जिस पर मोटर एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, मारपीट की कोई भी घटना मेरी जानकारी में नहीं है अगर पीड़ित पक्ष केशकाल थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाता है तो मारपीट करने वालों के ऊपर कार्यवाही की जावेगी।।

Leave a Comment

और पढ़ें