
इमरान पारेख कि खबर 

*बाजार की मांग के अनुरूप युवाओं के प्रशिक्षण हेतु बनाई जाएगी कार्ययोजना- कलेक्टर*
*जिला कौशल समिति की बैठक का हुआ आयोजन*
*कोण्डागांव, 31 अगस्त 2022/* बुधवार को कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर श्री सोनी द्वारा जिले में रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को जिले से अन्यत्र किसी स्थान पर रोजगार उपलब्ध कराने से पूर्व उनके परिजनों एवं युवा को मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हुए। उन्हें परामर्श देने के लिए परामर्शदाता की नियुक्ति कर उनका उचित मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के विभिन्न ऐसे क्षेत्र जहां रोजगार उपलब्ध कराया जा सकते हैं, उनका सर्वे कर उनमें वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत स्वरोजगार की संभावनाओं को तलाशते हुए उनके अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस बैठक में आए जिला कौशल विकास समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार कलेक्टर ने जिले की वेबसाइट पर विभिन्न गृह उपयोगी एवं अन्य कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के नाम एवं नंबरों के साथ ग्राम स्तर पर उपलब्धता को दर्शाते हुए जिले की वेबसाइट पर इसके उल्लेख कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके लिए उन्होंने सर्वप्रथम नगरी निकायों में इस योजना को प्रारंभ करने को कहा। बैठक में प्रत्येक 5 स्कूलों में एक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर को स्किल हब के रूप में विकसित करने, टूरिज्म गाइड बनाने आदि पर भी चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों के वोकेशनल प्रोग्राम से जुड़े नोडल अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं का सर्वे कर उनके अनुरूप वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम क्षेत्र में चलाते हुए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए साथ ही नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम सेंटरों की जांच एवं उनके लिए कार्य योजना निर्माण को कहा। प्रशिक्षण के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की तलाश हेतु उन्होंने व्यवसायिक संस्थानों के साथ चर्चा कर रोजगार दिलाने एवं नियमित रूप से रोजगार मेलों के आयोजन के निर्देश दिए।
इस बैठक में समिति सदस्य के रूप में जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रमिला मरकाम, जनपद सदस्य रतिराम मरकाम, संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया, प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज भूपेंद्र गावरे, जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम, उपसरपंच नरेंद्र जैन, पार्षद पंकज नाग फरसगांव शांति पांडे, एपीओ पुनेश्वर वर्मा सहित अन्य कौशल विकास से संबंधित अधिकारी एवं वीटीपी उपस्थित रहे।

