
तीन-तीन बडा डम्फर के कारण नगर मे गाडियों के लंबी कतार रही-
इमरान पारेख कि खबर
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन मे बडा डम्फर चलाने की थाना को कोई सूचना नही रहे पुलिस जाम को बहाली करने मे पसीने छुटे।
केशकाल- नगर केशकाल मे अचानक गड़ियों का लाईन के साथ सड़क मार्ग जाम का स्थिति निर्मित हुआ था गाड़ियों का लंबी कतारें केशकाल घाटी निर्माण कार्य समय लगते थे । अचानक आज 25/08/2022 को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 नगर केशकाल मे अचानक गाड़ियों का लाइन लगने के साथ कुछ समय के लिए सड़क मार्ग जाम का स्थिति साफ नजर आया देखा तो जगदलपुर मार्ग से रायपुर तरफ जा रही बडे़ ट्रेलर मे बड़ा-बड़ा तीन नग डम्फर चलने के कारण सड़क पर गाड़ियों का लंबी कतार लगने के साथ जाम का स्थिति होता व जाम को को केशकाल पुलिस अपने सुझ-बुझ कर जाम की लाइन लगे गाड़ियो को डम्फर से बचाते हुए सड़क मार्ग को पुनः आवागमन स्थापित करने के लिए स्थानीय पुलिस का पसीना छुटा है।
पुलिस सूत्रांे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बडे ट्रेलर मे बडे-बडे डम्फर दिन मे निकलने के पहले संबंधित पुलिस थाना को पुर्व सूचना देना चाहिए लेकिन अचानक नगर मे गाडियांे के लंबी लाइन लगने की जानकारी मिलने पर सडक मार्ग पर पुलिस निकलकर मुश्किल से जाम का स्थिति स्थिति पुनः चालु करने की बात कहा।
पुलिस द्वारा डम्फर चालक व परिचालक को घाटी के पहले डम्फर को रोकने का समझाईश देकर छोडा गया है

