20 अगस्त को एम्बेड ने मनाया 09 गांवों में विश्व मच्छर दिवस-

20 अगस्त को एम्बेड ने मनाया 09 गांवों में विश्व मच्छर दिवस-
ईमरान पारेख की खबर
आज विश्व मच्छर दिवस के उपलक्ष्य में फैमिली हेल्थ इंडिया व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मितानिन दीदी व अन्य विभागों के साथ मिलकर एम्बेड परियोजना के 09 गांवों (पदेली, मर्दापाल, करनपुर, डिगानार, पलना, लजोड़ा, बांगोली, कोंदाबेडा, कोरकोटि) में विश्व मच्छर दिवस मनाया गया। जिसके तहत स्कूल के बच्चों द्वारा रैलियों का आयोजन किया गया , साथ ही डेंगु व मलेरिया से बचने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया, नारे लेखन, घर घर जाकर लार्वा सर्वे, समुदाय के गढ्ढों का भराव, जरूरत मंद लोंगो को मच्छरदानी का वितरण व चौपाल के माध्यम से लोगो को डेंगु मलेरिया से बचने के लिए सलाह दिया गया। इसके अलावा इन गांवों में रैपिड टेस्ट व पिछले माह के मलेरिया मरीजों का पोस्ट स्लाइड भी बनाया गया ।

विश्व मच्छर दिवस क्यों मनाया जाता है-
1987 में ब्रिटिश डॉ रोनाल्ड रोस ने मच्छर का रीसर्च किया था, इसी साल हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन ने 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मानाने की धोषणा की।
दुनिया की 40 फ़ीसदी आबदी ऐसे जगह पर रहती है जंहा मच्छरों का खतरा अधिक है, जिसके करण हर साल एक मिलियन से अधिक लोगों की मौत मच्छरों के काटने से होती है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

बता दें कि एंबेड परियोजना द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोंडागांव, फरसगाँव एवं केशकाल ब्लॉक के 100 गॉंवों में आईईसी/बसीसी गतिविधियों आयोजित की जा रही है जिसका उदेश्य लोगो को मलेरिया एवं डेंगू जैसे बीमारी के बारे में जागरुक करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें