
केशकाल/महफूज़ अली/20मार्च2026–केशकाल के टाटा मारी जाने की रास्ते पर स्थित सुरडोगर जलाशय के ऊपर बने महत्वाकांक्षी योजना कृष्ण कुंज लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार किया गया था। लेकिन तैयार हो जाने के बाद भी आज तक आम पब्लिक के लिए वह नहीं खोला जा सका है ।कृष्ण कुंज में लाखों रुपए की लागत से अनेकों प्रकार के पौधे तो लगा दिए गए लेकिन पानी के अभाव के चलते वह पौधे सूखने की कगार पर आ गए हैं कृष्ण कुंज का प्रवेश द्वार के लिए भी फॉरेस्ट विभाग ने लाखों रुपए खर्च किया। वहीं कृष्ण कुंज के अंदर कृष्ण भगवान से जुड़े अनेकों प्रकार के पौधे सिटिंग चेयर एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी लाखों लाखों रुपए खर्च किए गए लेकिन आज पर्यंत तक कृष्ण कुंज को आम पब्लिक नहीं निहार सकी है।अनुविभाग फॉरेस्ट केशकाल के ऊपर सवालिया निशान लग रहा है कि अब तक फॉरेस्ट विभाग ने कृष्ण कुंज को आम पब्लिक के लिए क्यों नहीं खोला।

