केशकाल घाट में जाम रात 12बजे से रुक रुककर निकल रही गाड़ियां।यात्री परेशान।पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने कर रहा प्रयास।

केशकाल/सुमन गावड़े/27फरवरी2026–केशकाल घाट में एक बार फिर से जाम की स्थिति निर्मित हो गई है 25 फरवरी की रात 12:00 से जाम की स्थिति बनी हुई है एवं रुक-रुक कर गाड़ियां निकल रही है रात में यात्री बसों से सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा 27 फरवरी की सुबह 10:00 बजे तक जाम पूरी तरह नहीं खुल पाया है पुलिस प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है लेकिन जाम खुलवाने पर पूरी तरीके से सफल नहीं हो पाया है बड़ी गाड़ियों को घाटी के नीचे दादरगढ़ थाने पर रोककर जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जगदलपुर से आने वाली बड़ी वाहनों को बटराली के पास रोककर शहर के ट्रैफिक को कंट्रोल करने की भी कोशिश की जा रही है।आने वाले कुछ घंटे यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment