जिले में फॉलो वाहन के नाम पर दौड़ रही डार्क ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां।पुलिस विभाग अंजान।

केशकाल/सुमन गावड़े/20फरवरी2026–कोंडागांव जिले में फॉलो वाहन के नाम पर अनेकों गाड़ियां डार्क फिल्म लगाएं हाईवे पर दौड़ रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी डार्क फिल्म लगी गाड़ियां आए दिन दिख जाती हैं गाड़ी के अंदर कौन है कितने लोग हैं यह देख पाना लगभग असंभव होता है डार्क फिल्म लगी गाड़ियों की आड़ में अनेकों संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है।फॉलो वाहन का एग्रीमेंट खत्म हो जाने के बाद भी लोग गाड़ियों में ब्लैक फिल्म लगाकर रखते है। अक्सर नेशनल हाईवे में फॉलो वाहन डार्क ब्लैक फिल्म के साथ दौड़ती है जबकि जिस वी वी आई पी के लिए फॉलो वाहन लगी होती है वह, वीआईपी सादे कांच की गाड़ी में नजर आते हैं ।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के निर्भया कांड के बाद डार्क फिल्म के ऊपर कड़ा निर्देश देते हुए गाइडलाइन जारी की है । जिसके बाद पूरे देश में डार्क फिल्म गाड़ियों के ऊपर कार्यवाही की गई थी ।कोंडागांव पुलिस प्रशासन अभी डार्क फिल्म को लेकर कोई बड़ी कार्रवाई करती नजर नहीं आई है उम्मीद है आने वाले दिनों में डार्क ब्लैक फिल्म के ऊपर कोंडागांव पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें