
केशकाल/7जनवरी/महफूज़ अली–केशकाल थाने में अब ट्रैफिक पुलिस की शाखा खुल गई है। फिलहाल एक हवलदार एवं चार पुलिस की तैनाती ट्रैफिक शाखा में की गई है अब केशकाल की सड़कों पर ट्रैफिक वर्दी धारी पुलिस नजर आने लगे है। पिछले दिनों रोड की खस्ता हाल स्थिति एवं आए दिन लगने वाले जाम को लेकर पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी जिसके बाद, जिले के आदेश पर थाना केशकाल में ट्रैफिक पुलिस की शाखा खोल दी गई है अब एक हवलदार एवं चार जवान ट्रैफिक कंट्रोल करते केशकाल में नजर आएंगे। अभी रोड नवीनीकरण कार्य में ट्रैफिक बाधा ना बने इसलिए उनकी तैनाती रोड निर्माण पर की गई है ।वहीं रोड निर्माण हो जाने के बाद शहर के प्रत्येक चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आएगी।

