
बड़ेराजपुर/नरेश पांडे–जिला कोंडागांव के ग्राम बड़ेराजपुर में IFC परियोजना के अंतर्गत 03 जनवरी 2025 को आजीविका सेवा केंद्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीदियों को सेवा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिसमें सब्जी उत्पादन हेतु नर्सरी निर्माण, उन्नत बीज, मांग अनुरूप थरहा, कृषि उपकरण एवं जैविक दवाइयाँ; मुर्गी पालन हेतु ब्रूडिंग सेंटर, स्वस्थ चूजे, टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन यूनिट व फीड यूनिट; तथा चयनित हितग्राहियों को उत्पादन सामग्री की सेवाएँ शामिल हैं। यह आजीविका सेवा केंद्र ग्रामीणों, विशेषकर महिला किसानों, को कौशल विकास, स्वरोजगार, आधुनिक कृषि तकनीक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बड़े राजपुर के सरपंच हेमबाई मरकाम के द्वारा फीता काटा गया , जनपद सदस्य श्रीमति संगीता पोयाम सरपंच प्रतिनिधि रामसाय मरकाम पंच ताम्रध्वज नेवरा शांति यादव दयलु राम सेठिया ,रूपसिह नेताम, क्षेत्रिय समन्वयक रूपा नेताम FPO CEO याशिका सराठेयाशिका सराठे कलस्टर पदाधिकारीयाशिका सराठे कलस्टर पदाधिकारी लेखापाल एवंयाशिका सराठे कलस्टर पदाधिकारी लेखापाल एवं फेडर उपस्थित थे ।


