विधायक नीलकंठ टेकाम ने ईरागांव में 27छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत निःशुल्क साइकल वितरण किया।

केशकाल/31दिसंबर/महफूज़ अली–विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल विधानसभा अंतर्गत ईरागांव शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में आज छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा में नियमित अध्ययन एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए 27 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में केशकाल विधानसभा विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी ने अपने कर-कमलों से छात्राओं को साइकिल प्रदान की। विधायक जी ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा समाज और क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है तथा साइकिल योजना से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटी पढ़े–आगे बढ़े के संकल्प को साकार करना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें