केशकाल में फिर लगा जाम। जाम खुलवाने पुलिस के पसीने छूटे,रुक रुक कर निकल रही है गाड़ियां।

केशकाल/26दिसंबर/महफूज़ अली–केशकाल में एक बार फिर से जाम लग गया है शाम से ही रुक-रुक कर गाड़ियां निकल रही है ।शाम 6:00 से 7:30 तक कई वीआईपी का काफिला भी जाम में फंसा दिखा पुलिस प्रशासन लगातार जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है लेकिन जाम है कि खुलने का नाम नहीं ले रहा लोगों के बेतरतीब गाड़ियां इधर-उधर लगाने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। केशकाल में सड़क नवीनीकरण का कार्य के चलते भी जाम की स्थिति लगातार बना रही है। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गई जिसे निकलवाने के लिए दुर्गेश कौशिक एवं अंगद उपाध्याय ने बस स्टैंड केशकाल से पंचवटी तक एंबुलेंस के सामने सामने अपनी मोटरसाइकिल से चलते हुए जाम को खुलवाने में मदद की जिस एंबुलेंस बिना देर के आगे निकल सकी।

Leave a Comment

और पढ़ें