
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम का जन्मदिन विधायक निवास में पार्टी संगठन एवं समर्थकों ने रात 12 बजे विधायक निवास में केक काटकर धूमधाम से मनाया।बीजेपी विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री निवास में कल रविवार बैठक में शामिल होने सुबह रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।जिसके चलते पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रात 12बजे केक काटकर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।जन्मदिन पर बधाई देने आकाश मेहता जिला उपाध्यक्ष,नवदीप सोनी मंडल महामंत्री,लालाराम मरकाम मंडल अध्यक्ष बदराजपुर, भूपेश चंद्राकर राजू राठी नगर पंचायत केशकाल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिन्हा,वसीम कच्छी,वीरेंद्र बघेल, मनीष राठी,हेमचंद देवांगन,महिला मोर्चा से पिला बाई जैन, कमल नेताम, मनीषा सलाम एवं बड़ी संख्या में समर्थन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


