केशकाल घाट में ट्राला के खराब हो जाने से बुधवार रात की बसें गुरुवार सुबह निकल पाई।समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल घाट में बुधवार की रात ट्राला के खराब हो जाने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है, घाट में ट्राला ऐसी जगह पर खराब हुआ है जहां की सड़क थोड़ी कम चौड़ी है जिसके चलते गाड़ियों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते बुधवार की रात से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। बुधवार की रात 2:00 बजे केशकाल घाट पर करने वाली बसों को गुरुवार सुबह केशकाल घाट पार करना पड़ा यात्री बसों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह के 9:00 बजे तक केशकाल घाट एवं केशकाल शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है पुलिस प्रशासन मुस्तैद है एवं जाम को खुलवाने का सार्थक प्रयास कर रहा है ।फिलहाल गाड़ियां धीरे-धीरे सरक रही हैं आने वाले कुछ घंटे में जाम के खुलने की संभावना दिख रही है!

Leave a Comment

और पढ़ें