
केशकाल/ महफूज़ अली–कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ग्राम में प्रतिवर्ष होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इस वर्ष 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को बड़ेराजपुर के एमके गांधी स्टेडियम में होने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है ।क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष धनीराम मरकाम ने बताया कि, इस वर्ष 23 दिसंबर तक क्रिकेट टीमों की एंट्री की जाएगी एवं 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक यह भव्य क्रिकेट आयोजन बड़ेराजपुर के एमके गांधी मैदान में खेला जाएगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को ₹25001 का नगद पुरस्कार एवं द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को ₹12001 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा धनीराम मरकाम ने 23दिसंबर तक टीमों को इंट्री कराने की अपील की है।


