
केशकाल/mahfuz अली –ग्राम तोरंडी में मनाया गया कार्तिक पूर्णिमा। विकास खंड माकड़ी के अंतर्गत ग्राम तोरंडी जिला कोंडागांव में कार्तिक पूर्णिमा एवं धनी धर्मदास साहेब प्रगट उत्सव कबीर धर्म प्रचारक के सानिध्य में बड़े धूमधाम से मनाया गया।सर्व प्रथम गुरु साहेब जी को कबीर कुटी के कुछ दूरी तक बजा गाजा सत्यनाम धुन साहेब बंदगी साहेब के गूंजके साथ अगुवाई (पद्घघवनि)की गई, कुटी में पहुंचने के बाद गुरुदेव साधु संतो का स्वागत सत्कार किया गया तत्पश्चात ग्राम बड़ेराजपुर से पधारे सदगुरू कबीर भजन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन सत्संग हुआ। महंत श्री फुलदास साहेब जी के आशीर्वचन प्राप्त हुए साधु संतो का प्रवचन हुआ,तत्पश्चात गुरुदेव महंत श्री फुलदास साहेब जी के सानिध्य में गुरुपूजा आरती कर प्रसाद वितरण की गई , इस कार्यक्रम में महंत बदरू दास महंत रामेश्वर दीवान लखन दास साहेब संत सन्यासी साहेब,श्याम दीवान अनिल साहेब एवं ग्राम के समस्त नवयुवक मंडल के सदस्यों आमीन माता महिला मंडल के सदस्यों महंत दीवान कोठारी भंडारी एवं आस पास के समस्त कबीर पंथ अनुवाई सैकड़ों की संख्या में उपस्तिथि रहे, तत्पश्चात भोजन भंडारा कराया गया तत्पश्चात विदाई की गई।





