
केशकाल /महफूज़ अली–मोर बूथ मोर अभियान के तहत केशकाल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक नीलकंठ टेकाम पहुंचे केशकाल मंडल क्षेत्र अंतर्गत शक्ति केंद्र खालेमुरवेंड के पोलिंग बूथ मुरनार, कार्यकर्त्ताओं के द्वारा विधायक का जोरदार उत्साह पूर्वक स्वागत अभिनन्दन किया गया!
विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुरनार में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सदस्य अभियान में अधिक से अधिक जुड़कर केशकाल विधानसभा का लक्ष्य पूरा करने कहा गया।
मुरनार बूथ में मोर बूथ मोर अभियान के तहत -101 सदस्य जोड़कर सभी को हार्दिक बधाई दिए! जिसमें मुख्य रूप से शक्ति केंद्र पोलिंग बूथ पदाधिकारी एवं श्रीमती लक्ष्मी नाग पूर्व जनपद अध्यक्ष,नवदीप सोनी मंडल महामंत्री, सकलु राम मांडवी सरपंच मासुकोकेडा,लंबोदर सलाम उपसरपंच एवं युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी,बेड़मा लक्ष्मीनाथ मरकाम युवा नेता,योगेश पांडे, पतिराम पद्माकर, हितेश नेताम,अखिलेश पटेल, वा सहयोगी जन उपस्थित रहे।






