कोंडागांव जिले में नवाखाई की छुट्टी गुरुवार को कलेक्टर ने किया आदेश जारी ।

केशकाल/महफूज़ अली–कोंडागांव जिले के साथ पूरे बस्तर में नवाखाईं का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।प्रतिवर्ष नवाखई के लिए जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है ।इस वर्ष भी पूर्व में नवाखाई के लिए बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था ।

सर्व आदिवासी समाज ने पत्र लिखकर कलेक्टर को अवगत कराया की नवाखाई नवमी को मनाई जाती है जो इस वर्ष गुरुवार यानी 12सितंबर को मनाई जानी है।इसलिए सार्वजनिक अवकाश बुधवार की जगह गुरुवार को किया जावे।

कलेक्टर कोंडागांव ने सर्व आदिवासी समाज की मांग को रखते हुए कोंडागांव जिले में सार्वजनिक अवकाश बुधवार की जगह गुरुवार को करने का आदेश जारी कर दिया है ।सभी सरकारी कर्मचारियों एवं सर्व आदिवासी समाज में हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें