
महफूज अली/केशकाल–बड़ेराजपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग पप्रमाणीकरण सह सहायक यंत्र वितरण शिविर में मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ कम शामिल हुए उन्होंने विश्रामपुरी ब्लॉक के दिव्यांग जनों को स्वचालित मोटराइज्ड साइकिल एवं हाथ चली साइकिल ट्राई साइकिल बैसाखी एवं छड़ी का वितरण किया उन्होंने बड़े राजपूत क्षेत्र में दिव्यांग जनों को मिल रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली एवं लोगों से कहा कि दिव्यांग जनों के प्रति संवेदना रखते हुए उनका साथ में रखकर प्रत्येक कार्यक्रम करने चाहिए आगे भी स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए दिव्यांगजनों की सहायता सरकार के द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम में केशकाल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकित चौहान पूरे दिन सक्रिय रहे मुख्य कार्यपालन अधिकारी बड़े राजपुर, उप संचालक समाज कल्याण विभाग,तहसीलदार विश्रामपुरी,सभी ग्राम पंचायत सचिव एवम स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ dr कश्यप, पीएचसी बड़ेराजपुर dr यास्मीन अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
कोंडागांव जिले से भी विशेषज्ञ डॉ नाक कान गला,अस्थि रोग,नेत्र रोग उपस्थित रहे शिविर में लगभग 250लोगो ने पंजीयन करवाया जिसमें सात लोगों को मोटराइज्ड साइकल ,तीन लोगो को हाथ चलित साइकल,बैसाखी,छड़ी का वितरण विधायक केशकाल के द्वारा किया गया।
बड़े राजपुर ग्राम से आए लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी मांग पत्र भी रखा जिसमें आईटीआई भवन में अन्य ट्रेड चालू करने एवं आईटीआई हॉस्टल को चालू करने की मांग की वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में नलकूप की मांग एवं एकलव्य आवासीय परिसर विद्यालय कोरगांव को बड़े राजपुर आईटीआई भवन में लगाने की मांग ग्रामीण ने की।
विधायक केशकाल ने बड़ेराजपुर में प्रत्येक सप्ताह में दो दिनों के लिए जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय लगाने की बात भी कही।






