विधायक नीलकंठ टेकाम कबीर प्रकट दिवस पर विश्रामपुरी के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल।

केशकाल/ महफूज़ अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम कबीर प्रकट उत्सव (कबीर जयंती )के उपलक्ष में विश्रामपुरी के कबीर कुटी पहुंचकर कबीर पंथ से जुड़े लोगों के साथ कबीर साहब को फूल माला पहनाकर जयंती मनाई उन्होंने कबीर जयंती के अवसर पर सत्य की राह पर चलने की बात कही विधायक के साथ पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ,बीजेपी नेता कृषक जिला अध्यक्ष अंजोरी नेताम एवं बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता ,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विश्रामपुरी के  शिव मंदिर पहुंचकर विधायक नीलकंठ टेकाम ने पूजा अर्चना एवं आरती की एवं नवनिर्मित हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया वही स्व सहायता समूह की क्लस्टर की महिलाओं के साथ बैठक कर केशकाल विधायक नीलकंठ कम ने विस्तृत चर्चा की एवं महिला स्वास्थ्य सहायता समूह को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई।

Leave a Comment

और पढ़ें