कोंडागांव। एफएलएन प्रशिक्षण 10जून से सभी विकासखंड में आयोजित किया जा रहा है जिसका आदेश भी जारी हो गया है।इस में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने भीषण गर्मी में आयोजित इस प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने की मांग की है।

संघ का कहना है की शिक्षक शासन के आदेश अनुरूप सभी कार्य को तन्मयता से पूरा करता है।साथ ही प्रवेशोत्सव की तैयारिया भी चल रही है ऐसे में इस प्रशिक्षण को ऑनलाइन लिया जा चुका है।
अभी प्रशिक्षण देने का कोई औचित्य नहीं है।गर्मी एवम शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी के चलते प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने की मांग संयुक्त संचालक जगदलपुर को दिए आवेदन में की है।

